Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
  • देहरादून

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

AltnewsUttarakhand 13/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर हर्रावाला में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हर्रावाला स्टेशन मास्टर ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक पर पड़े युवक के शव को कब्जे में ले लिया। उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिससे युवक की पहचान 26 वर्षीय हिमांशु पुत्र दिनेश, निवासी द्वाराहाट, अल्मोड़ा व हाल निवासी चित्र बिहार, नकरौंदा, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने इस बाबत युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है। एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि घटना कैसे हुई, अभी इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षकों की कमी को लेकर होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्रों ने संस्थान में की तालाबंदी
Next: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के 229 पदों पर निकाली भर्ती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.