Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के 229 पदों पर निकाली भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के 229 पदों पर निकाली भर्ती

AltnewsUttarakhand 13/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के 229 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उत्तराखंड के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में यह भर्तियां स्नातक स्तरीय हैं।

महत्त्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि :13 अक्टूबर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि :23 अक्टूबर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि :23 नवम्बर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अवधि :27 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2023
  • लिखित परीक्षा का अनुमानित समय / तिथि :दिसम्बर, 2023

किस विभाग में कितने पद:(कुल पद 229)

  • समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 16 रिक्त पद
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 05 रिक्त पद
  • उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अधिष्ठानों में मुन्सरिम तथा रीडर के 14 रिक्त पद
  • उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) में कार्यालय सहायक- तृतीय के 10 रिक्त पद
  • पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL) में कार्यालय सहायक-तृतीय के 10 रिक्त पद
  • उत्तराखण्ड सूचना आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के 03 रिक्त पद
  • गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत फोरमैन परिसम्पत्ति के 01 रिक्त पद
  • उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 137 रिक्त पद
  • युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के 33 रिक्त पद

ध्यान रखने योग्य जानकारी:

  • अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित समय अनुमानित है।
  • परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Phone/Mobile Number पर S.M.S. तथा ई-मेल द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी।
  • अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे।
  • अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का Phone / Mobile Number व EMail ही भरें।
  • आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। इसलिए अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी जैसे:परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना आदि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
Next: उपनल से सैनिक आश्रितों को नौकरी ना मिलने पर सरकार से जवाब मांगा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.