Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेजरी का एसडीओ आठ हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
  • देहरादून

ट्रेजरी का एसडीओ आठ हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 28/08/2025

देहरादून(आरएनएस)।  आठ हजार रुपये घूस लेने के आरोप में विजिलेंस ने गुरुवार को पौड़ी जिले के सतपुली स्थित ट्रेजरी कार्यालय के एसडीओ को रंगे हाथ ट्रैप कर लिया। आरोपी के ट्रैप होते ही उसके सतपुली और देहरादून स्थित आवास पर छापेमारी कर विजिलेंस ने साक्ष्य जुटाए। घूस लेने का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के एडीजी वी मुरूगेशन ने बताया कि सतपुली नगरपंचायत में साईं ए वन सर्विसेज कंपनी ने कूड़ा उठान का काम किया। कंपनी को नगर पंचायत से ट्रेजरी के जरिए भुगतान दिया जाता है। नगर पंचायत ने करीब दस लाख रुपये का भुगतान करने की रिपोर्ट ट्रेजरी को भेजी। कंपनी संचालक ने सतपुली ट्रेजरी कार्यालय में संपर्क किया। आरोप है कि वहां तैनात एसडीओ कौशल कुमार ने कंपनी का भुगतान जारी करने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत मांगी। बाद में आठ हजार रुपये पर अड़ गए। तब कंपनी संचालक ने विजिलेंस में इसकी शिकायत कर दी। विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर सतपुली भेजी। जैसे ही कंपनी संचालक ने आरोपी एसडीओ कौशल कुमार को रिश्वत दी तो विजिलेंस ने ट्रैप कर लिया। ट्रैप सफल होते ही विजिलेंस की एक टीम ने उनसे पूछताछ शुरू की। दूसरी टीम ने उनके सतपुली आवास और तीसरी टीम ने आरोपी के देहरादून में रायपुर क्षेत्र के लोअर तुनवाला, लक्ष्मीपुरम स्थित आवास पर छापा मारा। आवास से बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया धर्मशाला, क्राफ्ट म्यूजियम और नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ
Next: दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में किसानों को दी मिलेट्स की उन्नत तकनीक की जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.