Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच में विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच में विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 23/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विगत दिनों मॉडल फील्ड में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को आज पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कैम्प कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आयोजित किए गए भव्य कार्यक्रम में मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही अल्मोड़ा अंडर-19 के क्रिकेट खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया। श्री कर्नाटक ने खिलाड़ियों को दिए अपने सम्बोधन में क्रिकेट के गुर भी सिखाए। उन्होंने कहा कि जिस भी खिलाड़ी के अन्दर प्रतिभा है वो अपनी पूरी मेहनत करें। यदि ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल सामग्री या अन्य कोई दिक्कत है तो उस खिलाड़ी की हर सम्भव मदद के लिए वे तैयार हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि पहले समय में खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के बहुत कम मौके थे। परन्तु वर्तमान में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अनेक मौके हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि मेहनत का कोई भी विकल्प नहीं है।अगर खिलाड़ियों को आगे बढ़ना है तो मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को केवल एक खेल की तरह ना खेलकर युवा इस तरह से खेलें की इसमें आगे चलकर वे अपना कैरियर भी बना सकें और और अपनी प्रतिभा के दम पर अपने क्षेत्र का, अपने जिले का, अपने प्रान्त का और विश्वपटल पर अपने देश का नाम रोशन कर सके। श्री कर्नाटक ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि नशा करना है तो मेहनत का नशा करो, मेहनत के नशे से कामयाबी जरूर मिलती है। मॉडल फील्ड में आयोजित इस अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में मेहरा स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ए की टीम विजयी रही तथा मेहरा स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी बी की टीम उपविजेता रही। इस टूर्नामेंट के मेन आफ दि सिरीज़ विवेक कुमार रहे। सम्मानित किये गये खिलाड़ियों में मोहित बिष्ट, राकेश मनराल, कार्तिक कुमार,कुनाल आर्या, आदर्श, चिराग बिष्ट, दिव्यांशु, लकी रावत, भार्गव भण्डारी, सचिन कुमार, आदित्य, राज, लोकेश नेगी, सार्थक, दक्ष मेहरा, रजत मेहरा, उत्कर्ष, काव्या, चिराग तिवारी, अंशुमन, सागर अधिकारी, सूजल कुमार, दीक्षांत मनराल, लक्की पलियाल, यश, दिव्यम, प्रणव, कार्तिक बगडवाल, लक्ष्य बगडवाल, राहुल कुमार,बकृष्णा जलाल, आदर्श बिष्ट सहित भारी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह आयोजन समिति में देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, अशोक सिंह, मोहन सिंह खोलिया, पीयूष खोलिया, प्रकाश मेहरा, भूपेंद्र सिंह भोज, जगदीश राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित शैली राफा क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रक स्टैण्ड निर्माण के चलते बन्द हुआ पैदल रास्ता जनता के लिए जल्द होगा शुरू
Next: माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता को लेकर सोच संस्था ने पहल गांव में चलाया अभियान, ग्रामीण महिलाओं को किये निशुल्क सेनिटरी पैड वितरित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.