Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • यूसीसी की तुलना गंगा व महाकुंभ से करना दुर्भाग्यपूर्ण: हरीश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूसीसी की तुलना गंगा व महाकुंभ से करना दुर्भाग्यपूर्ण: हरीश

AltnewsUttarakhand 11/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की तुलना गंगा और महाकुंभ से करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना आपस में करना दुर्भाग्यपूर्ण व आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा है। उनका यह बयान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने यूसीसी को गंगा की तरह देशभर के लिए फायदेमंद बताया था। सोशल मीडिया में जारी अपने एक बयान में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि गंगा सर्व कल्याणकारी है। गरीब, अमीर, जाति, धर्म, क्षेत्र, सारी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर सबको कृतार्थ करती है। उसके किसी भी छोर पर एक व्यक्ति एक अंजली पानी लेकर आचमन कर रहा होता है तो कुछ ही दूरी पर दूसरा व्यक्ति उसका पानी लेकर वजू कर रहा होता है। उसने अपनी दौलत से सबका मंगल किया है, सबको धन-धान्य किया है। यूसीसी ने तो उत्तराखंड की संस्कृति पर ही एक गंभीर घाव कर दिया है। उत्तराखंड की संयुक्त परिवार, परम्पराजन्य शास्त्र और पुराणों से निहित मान्यताओं पर अघात किया है। उन्होंने कटाक्ष किया कि उत्तराखंड की समान नागरिक संहिता भाजपा नेतृत्व और पुष्कर सिंह धामी के लिए जरूर कल्याणकारी सिद्ध हो रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति केंद्र में घुसकर नशे में धुत युवकों ने की मारपीट
Next: बिलों में गड़बड़ी के मामले में सहायक अभियंता हरिद्वार अटैच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.