Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूकेडी ने किया अल्मोड़ा जिला कमेटी का विस्तार
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने किया अल्मोड़ा जिला कमेटी का विस्तार

AltnewsUttarakhand 20/11/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिला कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। अल्मोड़ा नगर पालिका सभागार में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस मौके पर दल के केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि दल ने जिस जोश से उत्तराखंड अलग राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ी और उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया। उसी जोश के साथ आगामी पंचायत, नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी। विधानसभा प्रभारी भानू जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को उक्रांद के साथ जुड़ना ही होगा। तभी उत्तराखंड की जनता का चौमुखी विकास होगा। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमोद कुमार जोशी को जिला उपाध्यक्ष, गिरीश लाल को अनुसूचित जाति का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। जबकि जेएल टम्टा को अनुसूचित जाति मार्चे का उपाध्यक्ष, तनय देवड़ी को विधानसभा अध्यक्ष, कुंदन सिंह नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में पुष्कर कुमार, मनोज सिंह, सौरभ कुमार, अशोक कुमार, मिलन कुमार, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल, सचिन, त्रिलोक सिंह, गोकुल भट्ट, योगेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल संस्थान के अवर अभियंता के विरोध में एकजुट हुए जनप्रतिनिधि
Next: अल्मोड़ा: छात्राएं सीख रही ऐपण की बारीकियां, मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.