ALT UTTARAKHAND

खबर उत्तराखंड की

यूकेडी ने लमगड़ा और जैंती मंडल का किया गठन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई की बैठक सोमवार को लमगड़ा ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए लमगड़ा और जैंती मंडल का गठन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता भी ग्रहण की। लमगड़ा मंडल के अध्यक्ष पद पर दिनेश बिष्ट और जैंती मंडल के अध्यक्ष पद पर हीरा सिंह भंडारी को मनोनीत किया गया। राज्य आंदोलनकारी पान सिंह को लमगड़ा ब्लॉक तथा पान सिंह बिष्ट को जैंती मंडल का संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम में अनिल सतवाल, नरेंद्र बिष्ट, हरीश बड़वाल, हेम रावत, पूरन सिंह, रविंद्र बिष्ट, मोहन राम, अर्जुन सिंह और सुरेंद्र बिष्ट सहित कई लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह, आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री दीवान सिंह बिनोला, विनोद बोरा, पंकज सिंह कपकोटी, रविंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।