Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नागरिकों को स्वच्छ पानी नहीं मिलना मानवाधिकारों का उल्लंघन: उलोवा
  • अल्मोड़ा

नागरिकों को स्वच्छ पानी नहीं मिलना मानवाधिकारों का उल्लंघन: उलोवा

AltnewsUttarakhand 20/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विगत दिनों हुई वर्षा ने जल संस्थान अल्मोड़ा की पोल खोल कर रख दी है। सोमेश्वर में बादल फटे सप्ताह से अधिक समय बीत गया पर अभी तक साफ पानी अल्मोड़ा शहर को नसीब नही हो पाया है। पेयजल समस्या को लेकर हुई एक बैठक में उत्तराखंड लोक वाहिनी ने जल संस्थान तथा गंगा मिशन पर सवाल उठाए हैं। वाहिनी ने कहा कि सरकार नदियों को स्वच्छ रखने के लिये गंगा मिशन चला रही है, जिसके तहत वह हर नदी, नाला जिसकी एक बूद भी गंगा अथवा उनकी सहायक नदियों में गिरती है उन्हें स्वच्छ बनाना सरकार व प्रशासन का दायित्व है पर जनपद में कोसी नदी के तटवर्ती इलाकों में जहाँ भी सड़कों का निर्माण हो रहा है, वह सीधे ही कोसी नदी मे समा रहा है। जबकि जल संस्थान व प्रशासन को यह मालूम है कि कोसी नदी कई गावों व नगर की पानी की लाइफ लाईन है। अल्मोड़ा नगरवासी बाजार से महंगा पानी लेने को मजबूर हो रहे हैं या नौलों से आपूर्ति कर प्यास बुझा रहे हैं। अधिकांश लोग दूषित पानी की वजह से अस्वस्थ हो रहे हैं। उलोवा ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण व भवन निर्माण के मलवे को नदी में डालने के बजाय डंम्पिग जोन में ही डलवाने की व्यवस्था बने। उलोवा ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह से नागरिकों को स्वच्छ पानी नहीं मिलना उनके मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन है, जल संस्थान व प्रशासन स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित कराए ताकि नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हो सके। बैठक में वाहिनी के पूरन चंद्र तिवारी, जगत रौतेला, जंग बहादुर थापा, दयाकृष्ण कांडपाल, बिशन दत्त जोशी, अजयमित्र सिंह बिष्ट, अजय मेहता आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुकुल कांगड़ी विवि में नहीं होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
Next: मुख्यमंत्री ने की चारधाम यात्रा सहित ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.