Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ऊर्जा भवन मुख्यालय में खुला चार धाम कंट्रोल रूम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ऊर्जा भवन मुख्यालय में खुला चार धाम कंट्रोल रूम

AltnewsUttarakhand 01/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा मार्ग से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों के तत्काल समाधान को यूपीसीएल मुख्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। गुरुवार को एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। एमडी अनिल कुमार ने कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में बिजली सप्लाई सिस्टम को मजबूत बना कर रखा जाएगा। इसके लिए यात्रा मार्ग से जुड़ी बिजली सप्लाई की हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। तत्काल समस्या का समाधान हो, इसके लिए चार धाम यात्रा कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिशासी अभियंता मयूरदेव सिंह को बनाया गया है।
वे नियमित रूप से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। एमडी ऑफिस को भी नियमित रूप से अपडेट देंगे। एमडी तक सूचनाएं पहुंचाने का जिम्मा एमडी स्टाफ ऑफिसर स्तर वन पंकज शर्मा के पास रहेगा। कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से चारों धामों एवं यात्रा मार्गों की विद्युत आपूर्ति की मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी क्षेत्रीय अधिकारी आकस्मिकता की स्थिति में विद्युत व्यवधान होने पर कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 7579179109 पर भी संपर्क साध सकेंगे। एमडी यूपीसीएल ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय मुख्य अभियंता गढ़वाल एनएस बिष्ट मौके पर ही मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही अन्य आला अफसर भी नियमित रूप से यात्रा रूट पर बिजली सिस्टम को मजबूत बनाए रखने को काम करेंगे। कंट्रोल रूम के शुभारंभ अवसर पर निदेशक प्रोजेक्ट अजय अग्रवाल, निदेशक परिचालन मदनराम आर्य, निदेशक वित्त कमल शर्मा, ईडी एचआर आरजे मलिक आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी का देवभूमि उत्तराखंड विवि में स्वागत
Next: जनपद में चल रहे पार्किंग निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.