Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड बोर्ड के 9वीं और 11वीं के छात्रों के 31 तक होंगे पंजीकरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड बोर्ड के 9वीं और 11वीं के छात्रों के 31 तक होंगे पंजीकरण

AltnewsUttarakhand 30/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों अध्ययनरत सभी संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। परिषद ने सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अध्ययनरत शत-प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण तय समय सीमा के भीतर कर लें। बोर्ड के सचिव बीवी सिमल्टी ने बताया कि वर्ष 2027 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे सभी छात्रों के पंजीकरण अनिवार्य किए गए हैं, जो अभी नौवीं और 11वीं में पढ़ रहे हैं। इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वह 31 अक्तूबर तक छात्रों का पंजीकरण करवा लें। तय तिथि के बाद किसी भी दशा में पंजीकरण शुल्क जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही पंजीकरण की तिथि भी नहीं बढ़ाई जाएगी। जो छात्र पिछले साल नौवीं और 11वीं में थे और इस बार भी उसी कक्षा में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी पंजीकरण करवाना होगा। छात्रों के पंजीकरण का शुल्क सिर्फ 10 रुपये रखा गया है। उन्होंने कहा कि जो छात्र अभी पंजीकरण करवा लेंगे, वह ही 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अथरबनी ग्रामसभा में सखी बाजार आउटलेट का शुभारम्भ, समूह की महिलाओं की आर्थिकी होगी बेहतर
Next: प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.