Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पुष्कर सिंह धामी बने फिर उत्तराखंड के सीएम, 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • राज्य सरकार
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

पुष्कर सिंह धामी बने फिर उत्तराखंड के सीएम, 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह

AltnewsUttarakhand 21/03/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से उत्तराखंड के सीएम पद पर मौका दिया है। हालांकि, इस बार उत्तराखंड में बीजेपी धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ी और जीत भी गई, लेकिन धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। बतौर सीएम उनका कार्यकाल सिर्फ पांच माह का रहा। साथ ही उनके कार्यकाल को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने काफी सराहा था। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व में उन पर ही भरोसा जताया। बैठक के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। साथ ही कहा कि वे विकास को गति देंगे। ऐसा मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा कि विकास के लक्ष्य को लेकर उत्तराखंड सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि छह माह का उन्हें समय मिला। इसमें वह खरे उतरे। छह महीने धामी ने सरकार चलाकर उत्तराखंड में अपनी छाप छोड़ी है। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा।


इससे पहले उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, पर्यावेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी सहित कई नेताओं ने पैसेफिक होटल में बीजेपी के सांसदों और कुछ विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सीएम के नाम को लेकर आपस में चर्चा की थी। इसके बाद सभी बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना हुए। जहां विधायक दल की बैठक में सीएम ने नाम की घोषणा की गई। आपको बता दें आरएनएस न्यूज़ एजेंसी ने पूर्व में खबर प्रकाशित की थी कि पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। जी हां सबसे पहले एनएस न्यूज़ एजेंसी ने ही पुष्कर सिंह धामी को दूसरी पारी का भी मुख्यमंत्री बताया था।

 

राज्यपाल से मिले धामी, सरकार बनाने का किया दावा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय छह बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटैम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है। शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च को होगा। ये समारोह देहरादून के परेड मैदान में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भी पहुंचने की संभावना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्राधिकरण समाप्ति की मांग को लेकर जारी रहेगा आन्दोलन, संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न
Next: पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनाए जाने पर अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने मनाई ख़ुशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.