Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग
  • देहरादून

उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

AltnewsUttarakhand 31/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग की है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर राज्य की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विशेष सहायता पैकेज दिए जाने की भी मांग की है। इसके साथ ही राज्य सरकार से आपदाओं से हुई जन-धन हानि पर श्वेत पत्र जारी किए जाने की मांग की है। कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संकट की घड़ी में केदारनाथ-बदरीनाथ समेत सारे उत्तराखंड को भूल गए हैं। वे या तो बिहार चुनाव में व्यस्त हैं या विदेशों के दौरे कर रहे हैं। आज तक भयंकर आपदाओं से जूझ रहे उत्तराखंडियों की सुध लेने उन्होंने ना तो अपने किसी वरिष्ठ मंत्रिमंडलीय सहयोगी को उत्तराखंड भेजा ना ही किसी केंद्रीय दल को उत्तराखंड में हुए जान माल के नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा। धस्माना ने कहा कि आज राज्य के सभी पर्वतीय जिले आपदाओं से बदहाल हैं। उत्तरकाशी में धराली हर्षिल, यमुनोत्री सियाणा चट्टी, राणा चट्टी, गंगोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग भयंकर आपदा की चपेट में हैं। धराली में बड़ी जन हानि हुई है। लोगों के घर होटल दुकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। चमोली जिले के थराली, देवाल व बदरीनाथ में भी आपदा से जान माल कि बड़ी हानि हुई है। यही हाल रुद्रप्रयाग जिले का है। ऐसे में प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे पूरे उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करते हुए तत्काल केंद्र सरकार का एक दल उत्तराखंड भेजकर यहां हुए नुकसान आकलन करे और पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीबीआरआई टीम पहुंची तुंगनाथ मंदिर
Next: प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.