Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 05 से 07 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 05 से 07 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

AltnewsUttarakhand 04/10/2025

देहरादून। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने चक्रवाती तंत्र के प्रभाव से 5 से 7 अक्तूबर के बीच प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तूफान की आशंका है। इस दौरान पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और संवेदनशील मार्गों पर अवरोध की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिलाधिकारी विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आपदा संभावित और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। साथ ही, खाद्यान्न और चिकित्सीय सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील मार्गों पर आवागमन से पहले उपकरणों और संसाधनों की व्यवस्था की जाए।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित हो सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफ.डी.ए. की छापेमारी शुरू
Next: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धांतों पर हुआ विचार विमर्श

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.