Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 24 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे डॉक्टर
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

उत्तराखंड में 24 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे डॉक्टर

AltnewsUttarakhand 16/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या पर प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड ने नाराजगी जताई है। हत्या के विरोध में शनिवार को उत्तराखंड में डॉक्टर 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। आपातकालीन सेवाएं, पोस्ट मार्टम और वीआईपी ड्यूटी को छोड़ कर बाकि सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। ओपीडी और इलेक्टिव सर्जरी नहीं की जाएगी। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डा. मनोज वर्मा और महासचिव डा. रमेश कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख कर इस मामले में प्रधानमंत्री स्तर से हस्तक्षेप की मांग की। कहा कि कोलकाता में मेडिकल कालेज के भीतर महिला डॉक्टर से सामूहिक बलात्कार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों के खिलाफ जब डॉक्टर्स ने शांतिपूर्ण विरोध जताया। तो डॉक्टर्स पर अस्पताल के भीतर ही भीड़ की ओर से हमला कर दिया जाता है। पूरे अस्पताल में तोड़फोड़ की जा रही है। प्रदेश की राजधानी में इस अराजकता पूरी तरह बंगाल सरकार की विफलता है। कहा कि इसके विरोध में शनिवार 17 अगस्त को पूरे देश के डॉक्टर्स सामूहिक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक ओपीडी और इलेक्टिव सर्जरी नहीं की जाएगी। कहा कि अस्पताल व अस्पताल कर्मियों के लिए जो प्रोटेक्शन एक्ट बना है, पुलिस की ओर से अधिकतर घटनाओं में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। घटनाओं पर प्रोटेक्टशन एक्ट लगाया जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कंपनी में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर 7.87 लाख हड़पे
Next: रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी सचिव आर राजेश ने किया केदार घाटी में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों का निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.