Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में किसानों को अनुदान डिजिटल करेंसी में मिलेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में किसानों को अनुदान डिजिटल करेंसी में मिलेगा

AltnewsUttarakhand 25/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड में किसानों को अनुदान का भुगतान अब डिजिटल करेंसी के रूप में किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मिशन एप्पल एवं कीवी मिशन की समीक्षा के दौरान बताया कि उत्तराखंड ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा। मंत्री जोशी ने बताया कि मिशन एप्पल और कीवी मिशन से जुड़े किसानों से डिजिटल भुगतान प्रणालि की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए ‘अपुणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्यान विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही लॉगिन आईडी बना दी है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के माध्यम से अनुदान वितरण के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और संबंधित बैंकों के सहयोग से उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद पोर्टल बना रहा है। इससे किसानों को योजना के तहत काम शुरू करने के साथ ही अनुदान राशि डिजिटल करेंसी के रूप में मिल जाएगी। जिसका उपयोग वह सिर्फ प्रमाणित पौधशालाओं और चिन्हित कार्यदायी संस्थाओं को भुगतान के लिए ही कर पाएंगे। मंत्री जोशी ने परिषद की ओर से तैयार की जा रही व्यवस्था पर खुशी जताई और कहा कि वह हर हफ्ते इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने किसानों के हित में इस तरह के नवाचार लागू करने पर जोर दिया। कहा कि अगस्त महीने में मुख्यमंत्री धामी पोर्टल का विधिवत शुभारंभ करेंगे। बैठक में मिशन निदेशक महेन्द्रपाल, उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र यादव मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय की परिनियमावली अब हिंदी में, कुलपति ने किया अनावरण
Next: कमलेश्वर इंटर कॉलेज में श्रीदेव सुमन शहीद दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.