Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • शासन स्तर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले, अल्मोड़ा सहित 06 जिलों के डीएम बदले
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर
  • हरिद्वार

शासन स्तर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले, अल्मोड़ा सहित 06 जिलों के डीएम बदले

AltnewsUttarakhand 05/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। शासन ने 6 डीएम सहित कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने बुधवार देर रात करीब 45 अफसरों के तबादले के आदेश किये हैं। तबादला सूची में देहरादून में सविन बंसल, हरिद्वार में कर्मेन्द्र सिंह, पिथौरागढ़ में विनोद गिरी गोस्वामी, चमोली में आशीष तिवारी, बागेश्वर में आशीष भटगाई को डीएम बनाया गया है। जबकि आलोक कुमार अल्मोड़ा के डीएम होंगे। इसके अलावा वरिष्ठ पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को उत्तरकाशी और अभिनव शाह को देहरादून का सीडीओ बनाया है। शासन ने आईएएस रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव राजस्व वापस ले लिया है। आईएएस एल फैनाई प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास निगम वापस ले लिया है। आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव मुख्यमंत्री, श्रम सचिव, अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य कल्याण बोर्ड वापस ले लिया है। इसके अलावा आईएएस शैलेश बगौली से सचिव उच्च शिक्षा वापस ले लिया है। रविनाथ रमन को सचिव उच्च शिक्षा सचिव, सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस पंकज कुमार पांडे से सचिव आयुष एवं शिक्षा वापस लेकर सचिव श्रम, अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी अतिरिक्त दी गई है। आईएएस रंजीत कुमार को सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हरिश्चंद्र सेमवाल को आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी दुबारा दी गई है। आईएएस विनय शंकर पांडे से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड औद्योगिक विकास निगम, महानिदेशक आयुक्त उद्योग उत्तराखंड, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम बोर्ड वापस ले लिया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र नरपल सुरेंद्र नारायण पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया है। जबकि दीपक रावत को कुमाऊं कमिश्नर के साथ सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। सी रविशंकर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी वापस ले ली है। युगल किशोर पंत को ल अपर सचिव पंचायती राज, निदेशक स्वजल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनसे अपर सचिव पर्यटन, अपर मुख्य कार्यकारी पर्यटन का पद हटा दिया गया है। धीरज गबर्याल को जिलाधिकारी हरिद्वार से हटकर अपर सचिव ग्राम्य विकास अपर सचिव पीडब्ल्यूडी, आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है। सोनिका को जिलाधिकारी देहरादून से हटाकर अपर सचिव सहकारिता, निबंध सहकारिता मुख्य कार्य अधिकारी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर इकबाल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी की जिम्मेदारी दी गई है। कर्मेन्द्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया गया है। रीना जोशी को डीएम पिथौरागढ़ से हटकर अपर सचिव कार्मिक, सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर को हटाकर प्रबंध निदेशक केएमबीएन की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार पांडे को जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। हिमांशु खुराना को जिलाधिकारी चमोली से हटाते हुए मुख्य कार्य अधिकारी पीएमजीएसवाई, सचिव सेवा का अधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक रोहिल्ला को अपर सचिव पर्यटन, अपर मुख्य कार्याधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी सौंप गई है। उनसे उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर हटा दिया है। आईएएस बंशीधर तिवारी को कुछ विभाग महानिदेशक विद्यालय शिक्षा, पदेन राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी हटा दी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल को हटा दिया गया है। उनको अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत कुमार आर्य से आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी हटाकर एमडी जीएमवीएन बनाया गया है। संदीप तिवारी को जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। इसके अलावा आशीष भटगाईं को जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंप गई है। विनोद गिरि गोस्वामी को डीएम पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। अपूर्व पांडे को पौड़ी से हटकर अपर सचिव पेयजल, सचिव रियल एस्टेट की जिम्मेदारी सौंप गई है। श्रीमती गरिमा रौंकली को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.