Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूटीयू में मनाया पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
  • देहरादून

यूटीयू में मनाया पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

AltnewsUttarakhand 23/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। चन्द्रयान-3 के सफल मिशन के एक साल पूरा होने पर वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यानी यूटीयू में शुक्रवार को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। 23 अगस्त 2023 को इसरो के चन्द्रयान-3 के विक्रम रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया था। इस दौरान कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने कहा कि अन्तरिक्ष में उतर कर चन्द्रमा को छूना किसी के भी जीवन के अविस्मरणीय क्षण होते हैं जो समाज में अनुसंधान और प्रौद्योगिकी पर अंतरिक्ष अन्वेषण के गहरे प्रभाव पर बल देती है। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा देश आज पूरी दुनिया में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक लीडर बन चुका है। जो मानवीय ज्ञान और क्रेटिविटी की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है। उत्तराखण्ड स्पेस एप्लिकेशन सेटर (यूसैक) की वैज्ञानिक एवं इंजीनियर डॉ. अरूणा रानी ने भी बतौर स्पीकर छात्रों को अंतरिक्षा क्षेत्र की जानकारियां दी। विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को चन्द्रयान-3 की उपलब्धियों को बताने और दिखाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
इस दौरान कुलसचिव, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल, परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार पाण्डा सहित कई लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश और भूस्खलन के चलते तीन जिलों में नहीं लगेंगे ईपीएफओ के कैंप
Next: अनुपूरक बजट में गरीब, युवा, मातृशक्ति और अन्नदाता की चिंता: धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.