Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वरिष्ठता निर्धारित कर प्रमोशन में देरी पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई
  • देहरादून

वरिष्ठता निर्धारित कर प्रमोशन में देरी पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई

AltnewsUttarakhand 17/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। ऊर्जा निगम में अधिशासी अभियंता के पद बड़ी संख्या में खाली रहने पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई। एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने कहा कि न सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता निर्धारित की जा रही है। न ही वरिष्ठता निर्धारण के बाद ईई के खाली पदों पर प्रमोशन किए जा रहे हैं। प्रमोशन न होने के कारण यूपीसीएल के कई कई डिवीजनों का जिम्मा एक ही अधिशासी अभियंता के पास है। इसका सीधा असर विभाग के कामकाज पर पड़ रहा है।
अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने कहा कि पहले दौर का आंदोलन समाप्त हो चुका है। जल्द दूसरे चरण के आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। कहा कि एक दशक से ऊर्जा निगम में अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन नहीं हुए हैं। जबकि 40 के करीब पद खाली पड़े हैं। समय पर प्रमोशन न होने से इंजीनियरों के भविष्य में दूसरे पदों पर होने वाले प्रमोशन भी प्रभावित होंगे। उन्हें वित्तीय नुकसान होगा। इसके साथ ही प्रमोशन न होने से खुद यूपीसीएल मैनेजमेंट को नुकसान हो रहा है। प्रदेश में यूपीसीएल के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। डिवीजनों में अधिशासी अभियंता के पद प्रभारी व्यवस्था में चलने से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान भी समय पर नहीं हो पा रहा है।
महासचिव पवन रावत ने कहा कि सहायक अभियंता पद पर वरिष्ठता निर्धारित करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हाईकोर्ट वरिष्ठता निर्धारण को लेकर स्पष्ट आदेश दे चुका है। इसके बाद भी वरिष्ठता निर्धारण पर फैसला न कर पूरे मामले को लटकाया जा रहा है। इससे बेवजह का विवाद खड़ा किया जा रहा है। जल्द वरिष्ठता निर्धारण, प्रमोशन न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चार धाम यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों का औसत बढ़ा
Next: विदेश भेजने के नाम पर 15.75 लाख रुपये ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.