Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • विदेश भेजने के नाम पर 15.75 लाख रुपये ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

विदेश भेजने के नाम पर 15.75 लाख रुपये ठगे

AltnewsUttarakhand 18/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बेटे को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 15.75 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमृतपाल सिंह पुत्र जसप्रताप सिंह निवासी ग्राम सड़ासड़िया ने न्यायिक मजिस्ट्रेट खटीमा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दलजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह, हरनेक सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम सड़ासड़िया उसके पड़ोसी हैं। उन्होंने उसके पुत्र तनवीर सिंह को स्टडी वीजा पर इंग्लैण्ड भेजने का भरोसा देते हुए 16 लाख रुपये का खर्चा बताया। उन्होंने अपना मकान 15.75 लाख रुपये में गिरवी रखकर 31 जुलाई 2023 को दलजीत सिंह को रुपये दे दिए। दलजीत ने स्टडी वीजा के नाम पर तनवीर के फोटो, कागजात, शिक्षा के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट ले लिए, लेकिन तनवीर को इंग्लैण्ड नहीं भेजा। कहा कि तनवीर की उम्र कम है। इसके बाद न्यूजीलैण्ड भेजने की बात कही। पांच अगस्त को न्यूजीलैण्ड भिजवा दिया। वहां किसी तरह का कोई काम नहीं मिला। किसी तरह तनवीर घर लौटा। पांच सितम्बर को दलजीत सिंह से रुपयों की मांग की तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि पुलिस ने रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अमृतपाल ने यह भी आरोप लगाया है कि सितारगंज के एक कोचिंग संस्थान ने उसके पुत्र के समस्त कागजातों में हेराफेरी करके उसकी उम्र ज्यादा दर्शायी है। ऐसा षड्यंत्र के तहत रुपये हड़पने के लिए किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वरिष्ठता निर्धारित कर प्रमोशन में देरी पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई
Next: जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.