Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीर शहीद केसरी चंद की स्मृति में मेला तीन को
  • देहरादून

वीर शहीद केसरी चंद की स्मृति में मेला तीन को

AltnewsUttarakhand 06/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   आजाद हिंद फौज के अमर सपूत वीर शहीद केसरी चंद की स्मृति में तीन मई को रामताल गार्डन में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को केसरी चंद स्मारक समिति जौनसार बावर की बैठक शहीद स्मारक स्थल पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि इस वर्ष का मेला विशेष रूप से गौरवपूर्ण होगा, क्योंकि शहीद केसरी चंद की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज तथा ओएनजीसी देहरादून की मुख्य प्रबंधक आरएस नारायणी मेले में बतौर अतिथि उपस्थित होने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, पेयजल एवं विद्युत विभाग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। वहीं संस्कृति विभाग को मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ज्ञापन भेजा गया है। बैठक में डीआर जोशी, राजेंद्र जोशी, गंभीर चौहान, दिनेश शर्मा, खुशीराम जोशी, अनुपम तोमर, संजय तोमर, भोपाल, धनी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुकान संचालक के खाते से निकाले 4.94 लाख, कर्मचारी पर केस
Next: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने रक्तदान कर दिया जीवनदान का संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.