Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुकान संचालक के खाते से निकाले 4.94 लाख, कर्मचारी पर केस
  • देहरादून

दुकान संचालक के खाते से निकाले 4.94 लाख, कर्मचारी पर केस

AltnewsUttarakhand 06/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एएस ट्रेडर्स के खाते से 4.94 लाख रुपये निकाल लिए गए। दुकान संचालक ने अपने ही एक कर्मचारी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है। रायपुर थाने में अब्दुला ने आरोपी आमिर खान निवासी ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि एक नवंबर 2024 को आरोपी आमिर खान को अपने एएस ट्रेडर्स पता सहस्रधारा क्रासिंग में 12,000 रुपये मासिक वेतन पर रखा। आमिर खान का काम दुकान में माल की खरीद-बिक्री और बिलिंग से जुड़ा था। जब उन्होंने अपने पंजाब नेशनल बैंक शाखा अधोईवाला, रायपुर रोड स्थित करंट अकाउंट की स्टेटमेंट देखी तो खाते में मात्र 97 रुपये शेष थे। विस्तृत बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता लगा कि खाते से विभिन्न तिथियों पर एटीएम से कुल 4,94,000 रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने कहा कि खाते का एटीएम कार्ड और मोबाइल नंबर दुकान पर ही रहते थे। आरोपी ने आमिर खान ने विश्वासघात करते हुए एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। उसने 24 फरवरी 2025 से लेकर तीन अप्रैल 2025 तक देहरादून और अन्य स्थानों से कई बार में यह रकम निकाली। इसके बाद बिना सूचना नौकरी छोड़कर फरार हो गया। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कंपनी के साथ मिल 70 से अधिक लोगों को फर्जीवाड़े से बेची जमीन, केस दर्ज
Next: वीर शहीद केसरी चंद की स्मृति में मेला तीन को

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.