Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मांगों को लेकर वन आरक्षियों ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

मांगों को लेकर वन आरक्षियों ने दिया धरना

AltnewsUttarakhand 13/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वन बीट अधिकारी, आरक्षी संघ अल्मोड़ा द्वारा अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग के कार्यालय में कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी है। धरने में वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग की रीढ़ माने जाने वाले वन आरक्षियों की मांगों को सरकार द्वारा लगातार अनदेखा किया जा रहा है, जिसके विरोध में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। धरने पर बैठे वन आरक्षी वन सेवा नियमावली 2016 को लागू करने, वन बीट अधिकारी, आरक्षी के कंधे पर एक सितारा लगाने और 10 वर्ष पूर्ण कर चुके आरक्षियों की पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में अल्मोड़ा वन प्रभाग, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के विभिन्न रेंजों के वन आरक्षी शामिल हुए। यहाँ धरने में जिला उपाध्यक्ष किशोर चंद्र, जिला महामंत्री खजान सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष रोशन कुमार, महिला उपाध्यक्ष पूनम पंत, उपाध्यक्ष त्रिभुवन, संगठन मंत्री हिम्मत बोरा, अर्जुन बोरा, तनुजा पाठक, रुचि, महेंद्र सिंह मटेला, नरेंद्र सिंह अधिकारी, आनंद परिहार, धनानंद भट्ट, धीरेन्द्र सजवान, जगदीश बिष्ट, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भवान सिंह, दीपा, किरण तिवारी, पूनम आर्या, कविता मेहता, दिनेश भट्ट, हिमांशु पंत, विनीता नेगी, मनोज सिंह मेहरा, ललित रौतेला, राजीव पांडे, आलोक कुमार, मनोज कुमार सहित कई अन्य वन आरक्षी मौजूद रहे। यह प्रदर्शन लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जारी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
Next: काशीपुर की तीनों सहकारी समितियों में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.