Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख हड़पे
  • देहरादून

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख हड़पे

AltnewsUttarakhand 15/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने दंपति से चार लाख से अधिक हड़प लिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिता पत्नी स्व.संजय कुमार, निवासी आदर्श विहार हरबर्टपुर ने एसीजीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी और उसके पति की मुलाकात सुबोध भ‌ट्ट पुत्र गणेशमणी भट्ट, निवासी सैनिक बस्ती बालावाला से हुई थी। उसने बताया कि वह विदेश में नौकरी दिलाने का कार्य करता है। उसने कई लोगों की नौकरी विदेश में लगवाई है। बताया कि वह उनके झांसे में आ गए और विश्वास करते हुए बेटे अंकुश को विदेश में नौकरी पर भेजने की इच्छा जाहिर की। उसने बताया कि वह उनके बेटे को पौलेंड भेजकर एक प्रतिष्ठित होटल में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने पांच लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद उन्होंने उसे अलग-अलग माध्यम से 4,40,000 नौकरी लगवाने के लिए दिए। आरोपी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह जून 2023 तक सभी दस्तावेज तैयार कराकर तथा वीजा लगाकर उनके बेटे को पौलेंड के लिए रवाना कर देगा। इसके बाद जब उसे पूछा गया कि वह कब उसके बेटे को विदेश भेजेगा तो वह स्पष्ट उत्तर नहीं दे रहा था। नए-नए बहाने बनाकर उन्हें टालता रहा। जब उसके पति को उसके धोखे के बारे में पता चला तो उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन उसने न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। बताया कि पिछले साल आरोपी ने उसके बेटे के साथ एक अनुबंध भी किया, लेकिन आज तक पैसे वापस नहीं किए। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जागेश्वर तिराहे के पिकनिक स्पॉट पर चलाया सफाई अभियान
Next: मुख्यमंत्री धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.