Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर एसएसपी सख्त, पुलिसकर्मियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर एसएसपी सख्त, पुलिसकर्मियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में 27 अक्टूबर को प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा के तृतीय सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने कोतवाली चौखुटिया में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा वीआईपी आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को कहा। उन्होंने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करने, बिना अनुमति ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ने और प्रभारी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं और प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर एसएसपी सख्त, पुलिसकर्मियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी
Next: किसानों को गोबर से जैविक खाद बनाने और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.