Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निदेशक को धमकाने और गाली-गलौज के विरोध में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
  • अल्मोड़ा

निदेशक को धमकाने और गाली-गलौज के विरोध में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

AltnewsUttarakhand 19/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर के घर जाकर उन्हें धमकाने और गाली-गलौज करने के मामले में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ गया है। विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जुलूस निकालकर कस्बे की तीनों सड़कों को जाम कर दिया। विदित हो कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे गौचर तिराहे पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तथा मांग को लेकर धरने में बैठ गए। जिससे गोचर, रानीखेत और द्वाराहाट की सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई जिससे गाड़ियों का जाम भी लग गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह विधायक की दादागिरी है, विधायक है तो रात को किसी के घर भी घुस जाएंगे, पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे निदेशक को धमकाना गलत है। यहाँ इस दौरान विधायक का पुतला भी फूंका गया। इस घटना से निदेशक के परिजन डरे हुए हैं और कॉलेज में भी दहशत का माहौल है। तीन घंटे बाद जब विद्यार्थी और कर्मचारी धरने से उठे, तब जाकर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस मौके पर कॉलेज के एक हजार से अधिक विद्यार्थी और कर्मचारी शामिल रहे।
(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राशिफल 19 सितम्बर
Next: 1.44 लाख की स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.