Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकास योजनाओं में देरी न हो, गुणवत्ता और निगरानी पर दें ध्यान: प्रभारी सचिव
  • अल्मोड़ा

विकास योजनाओं में देरी न हो, गुणवत्ता और निगरानी पर दें ध्यान: प्रभारी सचिव

AltnewsUttarakhand 24/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने अधिकारियों को विकास योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभागों की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना होना चाहिए। इसके लिए विभागीय समन्वय और नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित और बाह्य सहायतित योजनाओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। विभागवार स्वीकृत परिव्यय, अवमुक्त धनराशि और उसके सापेक्ष किए गए व्यय की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने की स्थिति पर भी चर्चा हुई। प्रभारी सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत निर्मित और निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान घरेलू नल कनेक्शनों की कार्यशीलता और हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली केंद्र और राज्य सरकार की परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा मानसून के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की पैच मरम्मत के निर्धारित लक्ष्यों और अब तक किए गए कार्यों की प्रगति पर भी जानकारी ली गई। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की खैर नहीं, शिक्षा विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Next: उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों के 400 से अधिक रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.