Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकासनगर में पारा 40 डिग्री पहुंचा, गर्मी से बिलबिलाए लोग
  • देहरादून

विकासनगर में पारा 40 डिग्री पहुंचा, गर्मी से बिलबिलाए लोग

AltnewsUttarakhand 17/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  भीषण गर्मी के चलते पछुवादून निवासी परेशान नजर आए। शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने से वाहन चालक और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में गर्मी बढ़ने पर बाजारों में सन्नाटा पसरा गया। शाम को गर्मी का सितम थमने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी के मौसम में मुश्किल भरे दिन शुरू हो चुके हैं। पिछले चार दिनों से पछुवादून में भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 11 फीसद और गर्म हवा का वेग 12 से लेकर 18 किलोमीटर प्रति घंटा रहा। तापमान में बढ़ोत्तरी व तेज धूप से पछुवादून के बाशिंदे पूरे दिन गर्मी से बिलबिलाते रहे। सुबह शुरू होने के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। सूरज की तीखी किरणें अब त्वचा झुलसाने लगी है। लोग धूप की चुभन से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। युवतियां भी ग्लब्स पहनकर निकल रही हैं। दिनभर चल रही गर्म हवाएं लू के थपेड़ों का अहसास करा रही है। इसके आगे पंखों की रफ्तार ने भी जवाब दे दिया। कूलर की हवा भी नाकाफी साबित हो रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। दिन में लोगों ने घर से निकलना उचित नहीं समझा। यही स्थिति हर रोज बन रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नई पीढ़ी को मौका नहीं दे रहे मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्सुक: उद्धव ठाकरे
Next: प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.