Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 17/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक ने गुरुवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना व राजकीय कन्या इंटर कालेज बाडे़छीना का औचक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र, बाड़ेछीना का भी औचक निरीक्षण कर अभिलेखों का निरीक्षण कर सत्यापन किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किताबें ही जीवन का आधार है, इन्हें पढ़कर ही सफलता के द्वार खुलते है और कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाडे़छीना में अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका व मध्यान्ह भोजन अभिलेखों को भी देखा। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन, रसोईघर साफ स्वच्छ पाया गया। शिक्षकों द्वारा मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में एनसीसी के लिए अध्यापक नियुक्त करने की मांग की है। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारीप्राथमिक विद्यालय बाड़ेछीना व आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज बाडे़छीना में कक्षा-कक्षों में छात्राओं से उनके विषय, पाठ्यक्रम से संबंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी ली गई। विद्यालय के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया और सही पाया गया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या प्रीति पंत मौजूद रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विकासनगर में पारा 40 डिग्री पहुंचा, गर्मी से बिलबिलाए लोग
Next: एनआईसीआरए की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला की मेजबानी करेगा वीपीकेएएस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.