Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, 414 गांवों में पहुंचेगी वैज्ञानिकों की टीमें
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, 414 गांवों में पहुंचेगी वैज्ञानिकों की टीमें

AltnewsUttarakhand 27/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक अल्मोड़ा जनपद में किसानों के बीच विशेष जागरूकता और संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह अभियान ‘एक देश, एक खेती, एक टीम’ की भावना के साथ पूरे देश में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जानना और खेती को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत बनाना है। डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में अभियान की सफलता के लिए 135 टीमें गठित की गई हैं, जो 414 गांवों में जाकर 40,500 से अधिक काश्तकारों से संवाद करेंगी। ये टीमें न सिर्फ किसानों की बात सुनेंगी, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक खेती, नई तकनीकों, फसल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगी। संस्थान के 22 वैज्ञानिकों की अलग टीम बनाई गई है, जिसे सात उप-समूहों में बांटा गया है। इनमें से छह टीमें अल्मोड़ा जिले में कार्य करेंगी, जबकि एक टीम चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के 11 वाइब्रेंट गांवों में किसानों से संवाद करेगी। वैज्ञानिकों की यह पहल किसानों को जलवायु परिवर्तन, मिट्टी व जल की स्थिति और रोग नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से की गई है। अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. आर.के. शर्मा और संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. कुशाग्रा जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। निदेशक ने कहा कि खेती के बिना विकसित राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए यह आवश्यक है कि किसान वैज्ञानिक सोच के साथ खेती करें और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। अभियान में कृषि, बागवानी और पशुपालन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से काम करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी वी.के. शर्मा और जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Next: यूट्यूबर ज्योति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.