Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीएल स्मॉल टूल किट के उत्पादन और विक्रय के लिए हुआ करार
  • अल्मोड़ा

वीएल स्मॉल टूल किट के उत्पादन और विक्रय के लिए हुआ करार

AltnewsUttarakhand 12/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने जय जनरल इंजीनियरिंग वर्क्स, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के साथ वीएल स्मॉल टूल किट के उत्पादन और विक्रय के लिए एक महत्वपूर्ण करार किया है। मंगलवार 11 फरवरी को हुए इस समझौते का उद्देश्य पर्वतीय कृषि के लिए उपयुक्त, कुशल और लागत प्रभावी कृषि यंत्रों का उत्पादन और प्रसार सुनिश्चित करना है। वीएल स्मॉल टूल किट में शामिल यंत्रों को विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है। ये उपकरण परंपरागत कृषि यंत्रों की तुलना में अधिक कुशल, उपयोग में सरल और टिकाऊ हैं। इन यंत्रों के प्रयोग से किसानों का श्रम कम होता है, साथ ही समय और ऊर्जा की भी बचत होती है। निराई-गुड़ाई जैसे कृषि कार्यों के लिए विशेष रूप से उपयोगी इन उपकरणों को पूरी तरह से लोहे से निर्मित किया गया है, जिससे ये अधिक मजबूत और दीर्घकालिक उपयोग के लिए उपयुक्त बन जाते हैं। इसके अलावा, ये यंत्र पर्यावरणीय सुरक्षा की दृष्टि से भी प्रभावी हैं। संस्थान के निदेशक, डॉ. लक्ष्मी कान्त ने इस अवसर पर कहा कि यह करार पर्वतीय कृषि कार्यों को सरल और अधिक उत्पादक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन उन्नत यंत्रों के प्रसार से न केवल किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि पर्वतीय कृषि क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: माघ पूर्णिमा पर स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next: शराब पीने का विरोध करने पर कैंटीन संचालक को पीटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.