Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर दून पुलिस की नाइट स्ट्राइक, 1809 वाहनों की चेकिंग
  • देहरादून

वीकेंड पर दून पुलिस की नाइट स्ट्राइक, 1809 वाहनों की चेकिंग

AltnewsUttarakhand 04/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। वीकेंड पर रात के समय होने वाली आपराधिक गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने नगर से लेकर देहात तक व्यापक ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात तक होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट समेत विभिन्न स्थानों पर औचक चेकिंग की। सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई।

03 और 04 अक्टूबर की मध्यरात्रि चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 1809 वाहनों की चेकिंग की और 1900 से अधिक लोगों से पूछताछ की। संदिग्ध पाए गए 35 लोगों को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके बाद 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।

नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती बरती। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए गए और उनसे 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 65 वाहन चालकों के चालान न्यायालय भेजे गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य रात के समय होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना, अपराधों की रोकथाम करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी को पुण्यतिथि पर किया याद
Next: बिनसर में साइकिल रैली से वन्यजीव संरक्षण का संदेश, जैव-विविधता बचाने का दिया संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.