Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • वुड प्रोडक्ट फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान
  • हरिद्वार

वुड प्रोडक्ट फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान

AltnewsUttarakhand 05/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। एल्डिको सिडकुल औद्योगिक पार्क स्थित कुमाऊं वुड प्रोडक्ट फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें निकलते ही कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर अग्निशमन के दो वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कुमाऊं वुड प्रोडक्ट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और उन्होंने लगभग एक घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के एमडी रंजन अग्रवाल ने बताया कि एक्सटेंशन टैंक में आग लगी थी। आग से करीब 50 लाख के नुकसान का अनुमान है। आकलन किया जा रहा है। मशीनों को नुकसान होने से उत्पादन ठप हो गया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में बगास से डिस्पोजल बनाने का काम होता है। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह भंडारी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर बॉयलर के पास तेल रिसाव होने के कारण आग तेज हो गई थी। आग को मोटर फायर इंजन की सहायता से पानी डालकर पूर्ण रूप से बुझा लिया गया। फैक्ट्री कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि मशीनों के आसपास किसी भी प्रकार का कच्चा माल स्टोर न किया जाए। आग बुझाने में दमकल कर्मी राज बिष्ट, ईश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह सामंत, फायरमैन दीपक रावल, खुशवंत सिंह, मोहित सिंह, पंकज कुमार, दया विश्वकर्मा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कमाई के झांसे में गंवाए 57 लाख रुपये
Next: बाजपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दो सगे भाईयों की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.