Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर राधा धोनी पर गंभीर इल्जाम, केस दर्ज
  • देहरादून

सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर राधा धोनी पर गंभीर इल्जाम, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 30/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में हिन्दू संगठन से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता राधा धोनी पर मामला दर्ज हुआ है। राधा धोनी पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला पर दबाव बनाया और कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया जाए। इस दौरान राधा धोनी ने महिला को धमकी दी कि उसके पास महिला की बेटी की अश्लील वीडियो हैं और अगर उसने बात मानने से इनकार किया तो वो अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी।
मामला देहरादून का है। यहां एक महिला ने सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर राधा धोनी पर गंभीर इल्जाम लगाया है। आरोप लगाते हुए महिला ने धोनी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। महिला ने कहा कि राधा धोनी ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार की है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने उनसे संपर्क किया और कहा कि धोनी ने उसे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ शिकायत करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। महिला ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का कोई आधार नहीं है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद राधा धोनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता राधा धोनी देहरादून में हिंदुओं से मुस्लिम फेरीवालों और दुकानदारों से सामान ना खरीदने की अपील भी करती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए एक घटनाक्रम, जिसमें दून स्कूल की सीमा के अंदर एक मजार को गिराने के मामले में भी उनका नाम सामने आया था। राधा धोनी एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसमें उनका नाम राधा सेमवाल धोनी बताया गया है। इसमें बताया गया है कि वो हिंदू युवा वाहिनी की प्रदेश इकाई की प्रमुख हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेना के ड्रोन शो में दिखेगी स्वदेशी ताकत
Next: सीएम धामी ने किया बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ‘50वाँ खलंगा मेला’ में प्रतिभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.