Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

AltnewsUttarakhand 21/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। अपने फोन में दो सिम कार्ड रखनेवाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आयी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक नया नियम जारी किया है, जो उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो अपने सेकेंडरी सिम को रीचार्ज करना भूल जाते हैं। ट्राई की नयी गाइडलाइंस जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के सिम कार्ड को बिना रीचार्ज के लंबी वैलिडिटी तक एक्टिव रखने के लिए हैं। यह नियम यूजर्स को बार-बार रीचार्ज करने से बचने और खर्च कम करने में मदद करेगा।
ट्राई के अनुसार, अगर आपके नंबर पर 90 दिनों तक कोई रीचार्ज नहीं होता और उसमें 20 रुपये का प्रीपेड बैलेंस बचा है, तो कंपनी 20 रुपये काटकर 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता प्रदान करेगी।
अब तक सेकेंडरी सिम काे बंद होने से बचाने के लिए प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के कुछ ही दिनों में रीचार्ज कराना पड़ता था। ट्राई के नये नियम से अब ऐसे लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि उन्हें अपना नंबर रीचार्ज कराने के लिए कुछ और समय मिल जाएगा।
ट्राई इस नये नियमों का उद्देश्य ग्राहकों को बार-बार रीचार्ज करने से बचने और खर्च कम करने में मदद करना है। ट्राई की कंज्यूमर हैंडबुक के अनुसार, रीचार्ज समाप्त होने के बाद आपका सिम कार्ड 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा, यानी रीचार्ज खत्म होने के बावजूद आपका नंबर तीन महीने तक चालू रहेगा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नये नियम से इतर, बीएसएनएल का सिम कार्ड बिना रीचार्ज के 180 दिनों तक सक्रिय रहेगा। ट्राई के नये नियमों से जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया के यूजर्स को भी राहत मिलेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटक ने कार्यसमिति चुनाव में जीत का परचम लहराया
Next: कलियर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिलाएं घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.