Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 और 11 फरवरी को जिले में निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

10 और 11 फरवरी को जिले में निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 06/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में 10 और 11 फरवरी को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के संचालन के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से रूट चार्ट तैयार किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक विधिक सहायता और कानून संबंधी जानकारी पहुंचाई जा सके। 10 फरवरी को तहसील अल्मोड़ा क्षेत्र में करबला चौराहा, धारानौला बाजार, सिकुड़ा तिराहा, ग्राम बख, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढौरा, पलना बैंड, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार, ग्राम जलना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलना, लमगड़ा बाजार, राजकीय इंटर कॉलेज दयूलाथल, चलनीछीना बाजार, सुवाखान बाजार, गरूड़ाबाज और आरतोला बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 11 फरवरी को तहसील अल्मोड़ा और तहसील सोमेश्वर क्षेत्र के जागेश्वर बाजार, पुनवानौला बाजार, बाड़ेछीना बाजार, राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेछीना, ग्राम पेटशाल, चितई बाजार, एनटीडी चौराहा, पपरशैली, कसारदेवी, कपड़खान बाजार, ग्राम बसौली और ताकुला बाजार में निःशुल्क विधिक सहायता एवं साक्षरता कार्यक्रम होंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोग समय पर न्यायिक सहायता प्राप्त कर सकें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सशक्तिकरण और अग्नि सुरक्षा पर जोर
Next: अल्मोड़ा की जटा गंगा नदी के पुनर्जीवन को 1.78 करोड़ रुपये की योजना मंजूर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.