Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 मीटर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पांच को हल्की चोट
  • अल्मोड़ा

10 मीटर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पांच को हल्की चोट

AltnewsUttarakhand 25/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के बरेली लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बर्फबारी के चलते सड़क पर जमी फिसलन के कारण पर्यटकों की ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आईं, हालांकि सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसा अल्मोड़ा-जागेश्वर मार्ग पर वृद्ध जागेश्वर जाने वाली सड़क पर हुआ। क्षेत्र में बर्फ जमने के कारण सड़क बेहद फिसलन भरी थी। बताया जा रहा है कि मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा समाई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य चलाया। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया। चोटें गंभीर न होने के चलते किसी को अस्पताल रेफर नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि बर्फबारी और ठंड के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें। वाहन धीमी गति से चलाने और मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘संडे ऑन साइकिल’ के तहत निकाली साइकिल रैली
Next: क्वारब पर भूस्खलन से एनएच पर यातायात रहा ठप, दो घंटे बाद खुला मार्ग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.