Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी
  • अल्मोड़ा

15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी

AltnewsUttarakhand 08/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद की सभी 11 विकासखंडों की संगठित ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के सामान्य निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 15 जुलाई को नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी, 12:30 बजे से एक बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान अपराह्न 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा, जबकि अपराह्न 4 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा का कार्य संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही कराया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 8 जुलाई से 14 जुलाई तक संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी नाम निर्देशन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
Next: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.