Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 16 से 23 सितंबर तक सजेगा ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों की धूम
  • अल्मोड़ा

16 से 23 सितंबर तक सजेगा ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों की धूम

AltnewsUttarakhand 21/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। देवभूमि की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला इस वर्ष 16 से 23 सितंबर तक पूरे उल्लास और भव्यता के साथ आयोजित होगा। मेला समिति ने शुक्रवार को पोस्टर का विमोचन कर आयोजन की रूपरेखा जारी की। इस बार मेले का आयोजन मां नंदादेवी मंदिर परिसर के साथ एडम्स मैदान में भी होगा, जहां धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मेला समिति के अनुसार 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मेले का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसके साथ ही आठ दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। समिति का कहना है कि मेले को अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मेले की प्रमुख धार्मिक परंपराओं के तहत 17 सितंबर को मां नंदादेवी की प्रतिमा निर्माण के लिए कदली वृक्षों का आमंत्रण किया जाएगा। 18 सितंबर को अष्टमी के अवसर पर कदली वृक्षों को मंदिर परिसर लाया जाएगा और पारंपरिक विधि-विधान से इन्हीं से मां नंदादेवी की प्रतिमा तैयार की जाएगी। इस धार्मिक अनुष्ठान का श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्व है और हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं।

इस बार एडम्स मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और जनसहभागिता आधारित आयोजनों को विशेष स्थान दिया गया है। विभिन्न आयु वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना है।

मेले के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं कार्यक्रमों को और आकर्षक बनाने के लिए दिल्ली और मुंबई से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है।

मेला समिति का कहना है कि मां नंदादेवी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पहचान, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक मेले में पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। मेले के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ने के साथ स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को भी बेहतर अवसर मिलते हैं।

समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, महापौर अजय वर्मा, मुख्य संयोजक तारा चंद्र जोशी, सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, सह संयोजक हरीश कनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मोहन कनवाल, गीता मेहरा, कुलदीप मेर, दीपक कुमार, कैलाश गुरुरानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साप्ताहिक परेड में फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर
Next: किसानों को बेहतर उपज और जल्दी तैयार होने वाली किस्म वीएल मंडुवा-376 का मिला लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.