Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 1.29 लाख की चरस के साथ 02 स्कूटी सवार गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

1.29 लाख की चरस के साथ 02 स्कूटी सवार गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 10/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद की एसओजी व थाना चौखुटिया टीम ने 1.294 किग्रा चरस के साथ स्कूटी सवार 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में थाना चौखुटिया पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान अग्नेरी मंदिर झूला पुल के पास एक स्कूटी संख्या- यूके19-1610 में सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने पर स्कूटी सवार गिरीश सिंह बिष्ट (40 वर्ष) पुत्र भगवत सिंह बिष्ट निवासी चौना तथा मोहन चन्द्र गैरोला (58 वर्ष) पुत्र गंगा दत्त निवासी फड़ीका चौखुटिया अल्मोड़ा के कब्जे से 1.294 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना चौखुटिया में एनडीपीएस अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और स्कूटी को सीज किया गया। अभियुक्तगण चरस को जौरासी की तरफ से ला रहे थे जिसे बेच कर मुनाफा कमाना चाहते थे। बरामद चरस की कीमत 1.29 लाख रूपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम से एसआई बृजमोहन भट्ट, हेड कांस्टेबल मनोज कोहली, कांस्टेबल रजनीश वर्मा, परवेज अली, दीवान सिंह बोरा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्राओं को भगाने वाला मोटर मकेनिक गिरफ्तार
Next: बंद हो गई जायडस कंपनी के ठेका कर्मियों ने वेतन मांगा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.