Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 1.87 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

1.87 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 01/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.87 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गंगनाथ मंदिर के पास संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय लोकेश मेहता पुत्र स्वर्गीय हरीश सिंह, निवासी शिव मंदिर के पास, एनटीडी, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2022 और 2023 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वर्तमान गिरफ्तारी के साथ उसके खिलाफ नशा तस्करी का तीसरा मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, कांस्टेबल राकेश खेतवाल तथा कांस्टेबल विमल टम्टा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने वीपीकेएएस में जाना पर्वतीय कृषि और नवाचार का मॉडल
Next: प्रेमचंद जयंती पर अल्मोड़ा यूथ क्लब का ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.