Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 2022 में बीजेपी बनाम आप होगा चुनाव, कांग्रेस विकल्प नहीं: आप
  • अल्मोड़ा

2022 में बीजेपी बनाम आप होगा चुनाव, कांग्रेस विकल्प नहीं: आप

AltnewsUttarakhand 21/11/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस को दिए बयान के जरिए कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में डूबता जहाज बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस के जहाज को डुबाने में लगे हैं। खुद को आगामी चुनावों में विकल्प बताने वाली कांग्रेस का जहाज 2022 तक पूरी तरह डूब जाएगा। आप प्रवक्ता ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी घमासान बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच होने वाला है । कांग्रेस कोई विकल्प के तौर पर नहीं है। जिस तरह से जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और रही सही कसर इनके वरिष्ठ नेताओं के आपसी कलह ने कांग्रेस को प्रदेश में किसी भी विकल्प में नहीं रहने दिया। इनके पास आपस की लड़ाई के अलावा कोई विकल्प और मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस के कई धड़ हैं जिन्हें जनता और राज्य के विकास से कोई सरोकार नहीं है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से ये तय हो गया आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी रहने वाला है ।

आज कांग्रेस की अंदरूनी कलह और आपसी मनमुटाव ने कांग्रेस को रसातल तक पहुंचाने का काम कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच पिछले चुनावी हार को लेकर जो बयान बाजी हो रही है वो अपने आप में हास्यास्पद है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह थराली उपचुनाव में कांग्रेस की हार पर ठीकरा हरीश रावत के सर फोड़ रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिस तरह से प्रीतम सिंह के तंज पर नाराजगी के साथ सभी 60 विधानसभा सीटों पर हार की ज़िम्मेदारी एक बार फिर ले रहे हैं ये जनता सब देख रही है। सोशल मीडिया पर इनके अलग अलग धड़ों के समर्थक एक दूसरे से उलझे हैं। इनका आपसी कलह ही सूबे में कांग्रेस का अंत करेगा जिसके लिए सभी कांग्रेसी लगे हैं। जिस विपक्ष का काम, सत्ता पक्ष की कमियों को निकालना था वो आज पूरे चार साल मित्र विपक्ष की भूमिका निभाता रहा और अब चुनावी वर्ष नजदीक है तो अपनी ज़िम्मेदारी को विपक्ष निभाने के बजाय आपसी कलह और नूराकुश्ती में उलझ गया। आप प्रवक्ता का कहना है जिस पार्टी के नेता आपसी कलह और राजनैतिक नूराकुश्ती में उलझे हैं वो क्या प्रदेश का विकास करेंगे, जिनसे अपना घर नहीं संभल रहा वो क्या प्रदेश को संभालेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी तब कह रही है जब उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस पार्टी के दो बड़े वरिष्ठ नेता आपस में उलझ रहे हैं। यही नहीं जनता भी यह सब देख रही है और जनता आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस को किसी भी विकल्प के तौर पर नहीं मान रही है ।

उन्होंने आगे कहा की आम आदमी पार्टी के 2022 में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद से ही कांग्रेस सकते में है और बाकी समय-समय पर कांग्रेस के नेताओं की आपसी बयानबाजी कांग्रेस की हताशा और निराशा को दिखाता है जिसे जनता अच्छी तरह जान चुकी है और इस गुटबाज़ी के बाद ये भी समझ चुकी है कि कांग्रेस पूरी तरह गुटों में बटी हुई है और दोनों शीर्ष नेताओं समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में आपसी मतभेद के साथ मनभेद भी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्नाटक ने किया जय बाबा भीम गदा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
Next: भाजपा अल्मोड़ा ने किया नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.