Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कर्नाटक ने किया जय बाबा भीम गदा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
  • अल्मोड़ा

कर्नाटक ने किया जय बाबा भीम गदा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

AltnewsUttarakhand 20/11/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रौन की टीम रही विजेता

अल्मोड़ा। जय बाबा भीम गदा क्रिकेट प्रतियोगिता रौन-डाल का समापन पूर्व उपाध्यक्ष एनआरएचएम बिट्टू कर्नाटक द्वारा किया गया। एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में रौन की टीम ने डाल की टीम को 4 रनों से हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रौन की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डाल की पूरी टीम 126 रनों पर ऑल आउट हो गई। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गणेश बिष्ट तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मनोज बिष्ट को मिला । इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री कर्नाटक ने कहा कि आज गांवों में लगातार अनेकों क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका लाभ खिलाड़ियों को आने वाले समय में मिलेगा । श्री कर्नाटक ने कहा कि आज युवा खेलों में अपने भविष्य को तलाश सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकते हैं, उन्होंने युवा खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेलने की अपील की और कहा कि युवा खेलों में बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं साथ ही शारीरिक दक्षता वह मजबूती वाले खेल युवाओं को आने वाले समय में उनके बेहतर भविष्य की तलाश में कारगर साबित होंगे साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के ज्यादातर नौजवान सेना में भर्ती होते हैं और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं से उनके शारीरिक दक्षता व फिटनेस उत्कृष्ट रहेगी, किंतु युवाओं को नशे से दूर रहना उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ विशेष तौर पर ग्राम प्रधान डोबा गोपाल तिवारी, ग्राम प्रधान आधार मटेला गौरव कांडपाल, नगर पालिका सभासद राजेंद्र तिवारी, किशन सिंह, सुरेश कांडपाल, हेम जोशी, प्रकाश सिंह मेहता, उपस्थित रहे। आयोजक मंडल की ओर से समिति के अध्यक्ष सत्या कुमार, नरेंद्र कुमार, मनीष चन्द्र, राहुल कुमार, गुड्डू,सहित अनेकों खेल प्रेमी खिलाड़ी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालक को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज, डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही
Next: 2022 में बीजेपी बनाम आप होगा चुनाव, कांग्रेस विकल्प नहीं: आप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.