Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 22 अक्टूबर से कांग्रेस निकालेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा
  • अल्मोड़ा

22 अक्टूबर से कांग्रेस निकालेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा

AltnewsUttarakhand 18/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस 22 अक्टूबर से उत्तराखंड न्याय यात्रा शुरू करेगी। अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर से शुरू होने वाली चार दिवसीय यात्रा का समापन 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के साथ होगा। यात्रा के दौरान कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, महिला अपराध, भर्ती घोटालों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। अग्निवीर योजना और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी यात्रा के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 22 अक्टूबर को यात्रा अल्मोड़ा से रानीखेत, खैरना, भवाली और भीमताल होते हुए हल्द्वानी पहुंचेगी। 23 अक्टूबर को हल्द्वानी से लालकुआं, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता होते हुए खटीमा तक यात्रा निकाली जाएगी। 24 अक्टूबर को यात्रा रुद्रपुर से गदरपुर और बाजपुर होते हुए आगे बढ़ेगी। 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के साथ इसका समापन होगा। यात्रा का नेतृत्व यशपाल आर्य, हरीश रावत, करन माहरा, भुवन कापड़ी और विधायक तिलकराज बेहड़ करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दशहरा महोत्सव पर अल्मोड़ा में लागू रहेगा यातायात डायवर्जन
Next: उत्तराखंड में अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून में 2200 और हरिद्वार में 570 से अधिक लोगों को नोटिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.