Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दशहरा महोत्सव पर अल्मोड़ा में लागू रहेगा यातायात डायवर्जन
  • अल्मोड़ा

दशहरा महोत्सव पर अल्मोड़ा में लागू रहेगा यातायात डायवर्जन

AltnewsUttarakhand 18/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा यातायात पुलिस ने 20 अक्टूबर को डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत दोपहर 12 बजे के बाद कई मार्गों पर वाहनों का रूट बदला जाएगा। केमू और रोडवेज बसों सहित ट्रकों को दोपहर 12 बजे के बाद माल रोड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। माल रोड पर पूर्व की तरह वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों को दोपहर 12 बजे के बाद धारानौला या शैल बैण्ड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे की ओर आने वाले चौपहिया वाहन पाण्डेखोला लोअर माल रोड और धार की तूनी की ओर भेजे जाएंगे। करबला से टैक्सी स्टैंड की ओर आने वाले चौपहिया वाहनों को करबला तिराहा या बेस तिराहा से टैक्सी स्टैंड लिंक रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पिथौरागढ़ और बागेश्वर से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहन एनटीडी-धारानौला या शैल बैण्ड-लोअर माल रोड मार्ग का उपयोग करेंगे। हल्द्वानी से आने वाले चौपहिया वाहन बेस तिराहे से कोसी अथवा करबला-धारानौला मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे। कौसानी, रानीखेत, गरुड़ और कोसी से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहनों को पाण्डेखोला तिराहे से लोअर माल रोड की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि दशहरा महोत्सव के दौरान निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पतंजलि विवि के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को योग, प्राणायाम और आयुर्वेद के प्रति किया जागरूक
Next: 22 अक्टूबर से कांग्रेस निकालेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.