Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 25 और 26 जुलाई को चलेगा ‘सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा’ अभियान
  • अल्मोड़ा

25 और 26 जुलाई को चलेगा ‘सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा’ अभियान

AltnewsUttarakhand 21/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के तत्वावधान में आगामी 25 व 26 जुलाई को जिलेभर में ‘सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा’ विषय पर दो दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन और सचिव शचि शर्मा के आदेश पर आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक, रैली और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों और प्रावधानों की जानकारी देने वाले पंफ्लेट भी वितरित किए जाएंगे। इस मुहिम का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों, मोटर वाहन अधिनियम, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर 21 जनवरी 2016, राहवीर योजना और गुड सेमेरिटन कानून के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत यह जानकारी भी दी जाएगी कि किसी मोटर दुर्घटना की तिथि से छह माह के भीतर मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल में आवेदन किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी प्रेरित करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 28 और 30 जुलाई पुनर्मतदान की तिथियां घोषित
Next: जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न, नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने पर दिया जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.