Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

AltnewsUttarakhand 13/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रत्येक बिंदु पर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। जिन योजनाओं में प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें विशेष कार्ययोजना बनाकर तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों का नियमित अनुश्रवण करने और अद्यतन आंकड़ों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की नियमित निगरानी पर भी विशेष जोर दिया गया। ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों का संचालन, पत्राचार, अभिलेखों का संधारण और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके। लंबित फाइलों को शीघ्र निस्तारित करते हुए ई-ऑफिस को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। बैठक के अंत में अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित समीक्षा बनाए रखने और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करें, जिससे जनहित से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हो सकें। बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े
Next: कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.