Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मल्ला महल में 30 अक्टूबर से लगेगा आजीविका सरस मेला, स्थानीय उत्पादों की होगी बिक्री
  • अल्मोड़ा

मल्ला महल में 30 अक्टूबर से लगेगा आजीविका सरस मेला, स्थानीय उत्पादों की होगी बिक्री

AltnewsUttarakhand 22/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मल्ला महल में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कारीगरों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि मेले में स्थानीय उत्पादों, पहाड़ी खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना, महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका मजबूत करना तथा स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मेले से ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मल्ला महल पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों तथा ग्रामीण उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 26 अक्तूबर को ऋषिकेश में निकलेगी न्याय यात्रा
Next: कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण पर जोर, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.