Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतगणना के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त, 31 जुलाई को 11 ब्लॉकों में होगी मतगणना
  • अल्मोड़ा

मतगणना के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त, 31 जुलाई को 11 ब्लॉकों में होगी मतगणना

AltnewsUttarakhand 30/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत गुरुवार, 31 जुलाई को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मतगणना जिले के 11 विकासखण्डों में राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदित स्थलों पर संपन्न होगी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और समुचित पर्यवेक्षण हेतु प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में ताड़ीखेत विकासखण्ड के लिए रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, भिकियासैंण के लिए उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, हवालबाग के लिए उपजिलाधिकारी संजय कुमार तथा द्वाराहाट के लिए उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार, लमगड़ा में जिला विकास अधिकारी संतोष पंत और प्रभारी तहसीलदार बालम सिंह, भैसियाछाना में तहसीलदार ज्योति धपवाल, धौलादेवी में तहसीलदार बरखा जलाल, ताकुला में तहसीलदार नेहा धपोला, सल्ट में उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट तथा स्याल्दे में तहसीलदार आबिद अली और तहसीलदार रवि साह को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। चौखुटिया में यह जिम्मेदारी तहसीलदार तितिक्षा जोशी को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने सभी नामित जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने मतगणना स्थलों पर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्यों का अधीक्षण, नियंत्रण और पर्यवेक्षण समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ताइक्वांडो खिलाड़ी सौम्य खैर ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
Next: ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की शुरुआत, जनभागीदारी से तय होगी स्वच्छता रैंकिंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.