Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 03 एवं 04 दिसम्बर को मतदेय स्थलों पर मिलेंगे बीएलओ
  • अल्मोड़ा

03 एवं 04 दिसम्बर को मतदेय स्थलों पर मिलेंगे बीएलओ

AltnewsUttarakhand 02/12/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि भारत निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 09 नवम्बर, 2022 से 08 दिसम्बर, 2022 तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 03 एवं 04 दिसम्बर, 2022 (शनिवार एवं रविवार) को विशेष अभियान तिथि रखी गयी है। विशेष अभियान तिथियों पर आयोग के निर्देशानुसार समस्त बी0एल0ओ0 अपने-अपने मतदेय स्थलों पर प्रारूप-6, 7, 8 एवं 6बी सहित उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि वे अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र/तहसील क्षेत्रान्तर्गत मतदेय स्थलों पर तैनात बी0एल0ओ0 एवं बी0एल0ओ0 सुपरवाईजरों को निर्देशित कर दें कि वे उक्त अभियान तिथियों पर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्रारूप-6, 7, 8 एवं 6बी पर आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे तथा समस्त निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा उक्त अभियान तिथियों पर मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते हुए अनुपालन आख्या से उप जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायत को आयोग द्वारा अत्यन्त गम्भीरता से लिया जायेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मल्ला महल से कलेक्ट्रेट तक रोप वे की व्यवस्था और बैंक शाखा सहित जिलाधिकारी के सम्मुख रखे विभिन्न सुझाव
Next: दिव्यांगों के लिए उपलब्ध सहायक उपकरण जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए रेडक्रॉस सोसायटी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.