Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मल्ला महल से कलेक्ट्रेट तक रोप वे की व्यवस्था और बैंक शाखा सहित जिलाधिकारी के सम्मुख रखे विभिन्न सुझाव
  • अल्मोड़ा

मल्ला महल से कलेक्ट्रेट तक रोप वे की व्यवस्था और बैंक शाखा सहित जिलाधिकारी के सम्मुख रखे विभिन्न सुझाव

AltnewsUttarakhand 01/12/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) सहित एक शिष्टमण्डल आज जिलाधिकारी वंदना सिंह से मिला।
शिष्टमंडल ने सर्वप्रथम गैस गोदाम रोड के लिए ज़िला योजना से धनराशि जारी करने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद दिया। तहसील के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से जनता के लिए सुविधाएं बढ़ाने हेतु शिष्टमंडल द्वारा वार्ता की गई। जिसमें सुचारू आवागमन हेतु एक और गाड़ी की व्यवस्था, लोगों के जलपान हेतु अच्छी कैंटीन व्यवस्था का सुझाव शिष्टमंडल ने दिया। मल्ला महल से पांडेखोला कलेक्ट्रेट तक रोप वे की व्यवस्था हो तो इससे वहां पर आने जाने वाले लोगों को भी सुविधा प्रदान होगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा शिष्टमंडल ने यह सुझाव दिया। कलेक्ट्रेट की सड़क के चौड़ीकरण के लिए भी वार्ता हुई तथा एक बैंक की ब्रांच भी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए भी वार्ता की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी सुझावों का भली-भांति सुना गया और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि इन सुझावों को अमल में लाया जाएगा और लोगों की सुविधाओं के लिए तत्काल इसमें कार्यवाही होगी। यहाँ वार्ता में पूर्व महामंन्त्री भाजपा कृष्णा सिंह, बद्रेश्वर वार्ड सभासद मनोज जोशी, सुनील जोशी, देवेंद्र सिंह सतपाल, अतुल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा तहसील से सेवानिवृत्त संग्रह अमीन आनन्द सिंह बिष्ट को दी भावभीनी विदाई
Next: 03 एवं 04 दिसम्बर को मतदेय स्थलों पर मिलेंगे बीएलओ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.